होम / रेसपीज़ / Kachhi kadak(kachhi bowl )

Photo of Kachhi kadak(kachhi bowl ) by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
2445
10
0.0(1)
0

Kachhi kadak(kachhi bowl )

Nov-11-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
20 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • किट्टी पार्टीज
  • गुजराती
  • स्नैक्स
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. आलू की सब्जी बनाने की सामग्री
  2. २ उबले हुए आलू
  3. १ चम्मच दाबेली मसाला
  4. १ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  5. १ टीस्पून हल्दी पाउडर
  6. २ चम्मच इमली की चटनी
  7. १ चम्मच लाल चटनी
  8. १ चम्मच तेल
  9. नमक स्वादनुसार
  10. ४ चम्मच पानी
  11. मीठी चटनी बनाने की सामग्री
  12. १/२ कप इमली
  13. ४ खजुर बारीक कटे हुए
  14. १/२ कप बारीक कटा गुड़
  15. १/२ कप पानी
  16. लाल चटनी की सामग्री
  17. ८ से १० लहसुन की कलियां
  18. ५ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  19. १ चम्मच धनिया पाउडर
  20. नमक स्वादनुसार
  21. १/२ कप पानी
  22. हरी चटनी की सामग्री
  23. १/२ कप पुदीना
  24. १/२ कप बारीक कटा हरा धनिया
  25. १ छोटा टुकड़ा अदरक
  26. २ बारीक कटी हरी मिर्च
  27. १/२ चम्मच धनिया पाउडर
  28. १/२ चम्मच काला नमक
  29. १ टीस्पून साबुत जीरा
  30. १ टीस्पून चाट मसाला
  31. १/२ चम्मच नींबू रस
  32. अन्य सामग्री
  33. १ बड़ा पैकेट टोस्ट
  34. १ बडी प्याज़ बारीक कटी हुई
  35. १/२ कप मसाला मूंगफली
  36. १ कप बारीक सेव
  37. १/२ चम्मच चाट मसाला
  38. १/२ कप बारीक कटी धनिया
  39. कुछ अनार के दाने

निर्देश

  1. आलू की सब्जी की विधि
  2. सर्व प्रथम कड़ाई में १ चम्मच तेल गरम करे।
  3. दाबेली मसाला डाल कर १ मिनट चला ले।
  4. अब आलू को मैश कर के मिला ले।
  5. अब मीठी व लाल चटनी,नमक,हल्दी व लाल मिर्च पाउडर डाल दे।
  6. अंत में पानी मिला कर ५ मिनट चला ले।
  7. सब्जी बन कर तैयार है।
  8. सब्जी को ठक कर एक किनारे रख दे।
  9. मीठी चटनी की विधि
  10. चटनी की सारी सामग्री को एक सॉस पेन में डाल कर ५ से ६ मिनट तक उबाल लें।
  11. अब मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दे।
  12. ठंडा होने के बाद ग्राइंडर में बिल्कुल चिकना पीस ले।
  13. चटनी को छान लें।(यदि आवश्यकता हो तो और थोड़ा पानी मिला सकते है।)
  14. मीठी चटनी बन कर तैयार है।
  15. लाल चटनी की विधि
  16. लाल चटनी की सारी सामग्री एक एक कर के ग्राइंडर में डाल दे।
  17. अब बिल्कुल चिकना पीस ले।
  18. आपकी लाल चटनी बन कर तैयार है।
  19. हरि चटनी की विधि
  20. हरी चटनी की सारी सामग्री को ग्राइंडर जार में डाल कर पीस ले।
  21. आपकी हरि चटनी बन कर तैयार है।
  22. अब टोस्ट को सर्विंग प्लेट में सजा ले।
  23. अब १ चम्मच सब्जी डाले।
  24. ऊपर से तीनों चटनी(स्वादनुसार),प्याज़,मूंगफली के दाने,अनार के दाने,सेव,धनिया व चाट मसाला डाल के सजाले।
  25. सारे टोस्ट इसी प्रकार तैयार कर ले।
  26. तुरन्त सर्व करें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Neha Dhingra
Nov-13-2017
Neha Dhingra   Nov-13-2017

Looks great.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर