होम / रेसपीज़ / छेना पायस।

Photo of Chhena payas। by Neelima Rani at BetterButter
2527
3
0.0(0)
0

छेना पायस।

Sep-21-2018
Neelima Rani
15 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

छेना पायस। रेसपी के बारे में

ये बंगाल की प्रसिद्ध मिठाई है जो मुंह में घुलने वाली है और सभी को पसंद आती हैं।

रेसपी टैग

  • आसान
  • त्योहारी
  • पश्चिम बंगाल
  • उबलना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. छेना के लिए
  2. दूध - 1 लीटर।
  3. चीनी - 1 कप।
  4. पानी - 2 1/2 कप।
  5. नींबू का रस - 2 बडे़ चम्मच।
  6. पायस के लिए
  7. दूध - 1 लीटर।
  8. चीनी - स्वादानुसार।
  9. केसर के धागे - 7-8 धागे।
  10. इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच।
  11. कटे बादाम - 1 बड़ा चम्मच।

निर्देश

  1. छेना के लिए दूध गरम करें।
  2. जब उबाल आ जाए तो उसमें नींबू का रस डाल दें, छेना अलग हो जायेगा
  3. अब छेने को मलमल के कपड़ें से छान ले और पानी से अच्छे से धो लें ताकि नींबू के रस की खटास निकल जाये।
  4. छेने को कपड़ें सहित अच्छे से दबा-दबा कर सारा पानी निकाल दें।
  5. अब छेने को 1 थाली में रखे और हाथो की सहायता से 5-6 मिनट मसल कर चिकना बनाए।
  6. अब इस छेने से छोटी -छोटी गोलियां बना लें।
  7. एक भगोने मे चीनी और पानी डाले और उबलने रखें।
  8. जब उबाल आ जाये तो छेने की गोलियां इसमें डाल कर पकाये।
  9. 10 मिनट बाद गोलियां फूल कर दुगुनी हो जायेगी।
  10. अब इनको थोड़ा ठंडा करके छान कर चाशनी अलग करें।
  11. पायस के लिए दूध को कढा़ही मे डाल कर उबालें।
  12. जब उबाल आ जाए तो 1 बड़ा चम्मच दूध एक कटोरी मे निकाल कर उसमें केसर के धागे भिगो दें।
  13. कढा़ही के दूध को लगातार चलाते हुए गाढ़ा करें।
  14. जब दूध 1/2 रह जाये तो उसमें चीनी, केसर वाला दूध और इलायची पाउडर डालकर 2 मिनट पकाये।
  15. अब इसमें छेने की गोलियां हल्का निचोड़ कर डाले और 5 मिनट पकाये।
  16. छेना पायस या छेने की खीर तैयार हैं। इसको फ्रिज में ठंडा करके कटे बादाम से सजा कर परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर